खरगे-राहुल का प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना, मांगा मोदी-शाह-प्रधान का इस्तीफा

खरगे-राहुल का प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना, मांगा मोदी-शाह-प्रधान का इस्तीफा

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य कई नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना देकर छात्रों पर सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांग रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने श्री खरगे के आवास से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया।

धरने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, नासिर हुसैन, जयराम रमेश, सांसद अमरेिंदर सिह राजा बराड़ साहित कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में नारेबाजी की। श्री गांधी ने कहा कि पार्टी नेता छात्रों पर हुए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए मार्च कर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो इस मामले की कोई जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही इस पर संसद में चर्चा कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

.....

Next Post

इंदौर पहुंचे आदित्य गोस्वामी महाराज, गुरु के महत्व पर दिया संदेश 

Tue Jul 21 , 2026
इंदौर। वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर की गोस्वामी परंपरा से जुड़े युवा कथाव्यास एवं भजन गायक आदित्य गोस्वामी जी महाराज का इंदौर आगमन हुआ। शुभ सिटी में श्रद्धालुओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखते हुए […]

You May Like