भीम आर्मी नेता के होटल पर पुलिस की रेड, संदिग्ध गतिविधियों की जांच

ग्वालियर। टेकनपुर स्थित होटल बॉर्डर रिसॉर्ट एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर रात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। बताया जा रहा है कि होटल का संचालन भीम आर्मी नेता द्वारा किया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से होटल में संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने होटल परिसर में दबिश देकर कमरों और अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मौके से होटल के दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य सामग्री भी जांच के लिए जब्त किए जाने की चर्चा है। छापेमारी के दौरान होटल परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। देर रात तक पुलिस की जांच कार्रवाई जारी रही।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस अनैतिक गतिविधियों समेत अन्य संदिग्ध मामलों को लेकर जांच कर रही है। होटल बॉर्डर पर हुई इस कार्रवाई के बाद टेकनपुर और डबरा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और तथ्य सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

ताइवान पर संकट के बादल! ट्रंप के चीन दौरे से मची हलचल, क्या महाशक्तियों के खेल में मोहरा बनेगा ताइवान?

Thu May 14 , 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 3 दिन की यात्रा पर चीन पहुंच गए हैं। ट्रंप चीन दौरा से ताइवान की धड़कनें तेज हो गई हैं क्योंकि उसे अपनी सुरक्षा और संप्रभुता दांव पर लगने का डर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिन की अहम यात्रा पर बुधवार को चीन पहुंच चुके […]

You May Like