मुरैना: जिले में भारी बारिश के चलते पगारा डैम के सभी 6 ऑटोमैटिक गेट खुल चुके हैं, जिसके कारण प्रशासन ने डाउनस्ट्रीम के 32 गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। कैचमेंट एरिया (आसन नदी) में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। प्रशासनिक सूचना के मुताबिक, “पगारा बांध के स्वचलित गेटो के खुलने का लेवल 655.3 फीट है, 655.3 फीट जल स्तर होने के उपरांत स्वचलित गेट (06 नग गेट) स्वतः ही एक-एक करके खुलने लगते है।” पानी का दबाव अत्यधिक होने के कारण 4 सितंबर की रात को ये सभी गेट स्वतः खुल गए। प्रशासन ने नदी के निचले और तटीय इलाकों (डाउनस्ट्रीम) में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी तट की ओर न जाने की हिदायत दी है।
Next Post
लोकप्रिय वेब सीरीज को बड़े पर्दे पर लाने की वजह बताते हुए मेकर्स ने कहा है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' फैंस को एक बिल्कुल नया और अनूठा सिनेमाई अनुभव देगी
Sat Sep 5 , 2026
हैदराबाद, भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में शुमार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस थिएटिकल अडैप्टेशन के पीछे की वजह साझा करते हुए बताया कि आमतौर पर फिल्मों को सीरीज में बदला जाता है, लेकिन उन्होंने […]

You May Like
-
2 years ago
सोना- चांदी में गिरावट
-
9 months ago
कार्टून की रेखाओं में दिखा समाज का सच्चा चेहरा
-
7 months ago
इंदौर से बैरंग लौटी पुलिस, राजदार गया जेल