ई-3 गणेश उत्सव समिति की भव्य आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भोपाल। अरेरा कॉलोनी स्थित ई-3 गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में आज शुक्रवार को आकर्षक झांकी और गणेश प्रतिमा के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। समिति के संरक्षक सुमित माहेश्वरी और उनकी धर्मपत्नी ने उपस्थित होकर विधिवत आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गणेश आरती में भाग लिया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अविनाश बुरबुरे, कोषाध्यक्ष कमल कुशवाहा, सदस्य शिखा जाट, प्रेरणा लोखंडे, सुहाना खान, शोभा सरेआम, आकाश तायड़े, अभिलाष सुल्ताने, करण, राजीव, पवन तिवारी, चंद्रकांत हरदे, देवेंद्र अहीरवार, मयंक सिंह और शेख आरिफ सहित अनेक लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। समिति की ओर से बताया गया कि गणेशोत्सव के दौरान विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कल होगा लाइब्रेरी का उद्घाटन

Fri Aug 29 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अब लाइब्रेरी की स्थापना होने जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह बहुप्रतीक्षित लाइब्रेरी शनिवार 30 अगस्त को दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय में उद्घाटित […]

You May Like