
इंदौर. देहात पुलिस में थाना प्रभारियों का बड़ा फेरबदल किया. एसपी देहात ने 7 निरीक्षकों के तबादले किए हैं, इनमें पांच थाना प्रभारी भी बदले हैं. बेटमा, देपालपुर, महू, चंद्रावतीगंज और हातोद थानों में अब नए टीआई जिम्मेदारी संभालेंगे.
आदेश के अनुसार अब बेटमा टीआई मीना कर्णावत को देपालपुर भेजा है, जबकि देपालपुर में पदस्थ रणजीत सिंह बघेल को बेटमा की कमान दी गई है. महू टीआई राहुल शर्मा को रक्षित केंद्र भेजा है और उनकी जगह पुलिस लाइन में पदस्थ पवन यादव को महू थाना प्रभारी बनाया है. इसी तरह रक्षित केंद्र में पदस्थ शैलेंद्र मुकाती को चंद्रावतीगंज थाना प्रभारी बनाया है. जबकि हातोद टीआई संगीता सोलंकी को रक्षित केंद्र भेजा है. उनके स्थान पर रक्षित केंद्र के कमलेश कुमार यादव को हातोद की जिम्मेदारी दी है. एसपी देहात राजेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं.
