
इंदौर. बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम मेठवाड़ा में फाइनेंस की गाड़ी को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने युवक से मारपीट कर दी. आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
मनोज पिता भागीरथ पटेल मेठवाड़ा में माता मंदिर के पास गैराज पर खड़ी फाइनेंस की गाड़ी के संबंध में बात करने गया था, इसी दौरान मंजूर पिता नियामत शाह निवासी बड़ी बगदुन, राज पिता सोहन परमार निवासी सलकनपुर और नितेश से उसका विवाद हो गया. कहासुनी बढ़ने पर तीनों ने मनोज से मारपीट शुरू कर दी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
