विद्युत पोल बिछाकर नाले पर अवैध कब्जे की कोशिश

सतना: शहर के वार्ड 31 में बने नाले पर विद्युत पोल लगाकर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। समाज विशेष के नाम पर हो रहे इस प्रयास का विरोध सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय रहवासियों ने किया है। इसी मामले में आज कलेक्टर सतना के पास लिखित शिकायत की जाएगी।

पता चला है कि रविवार की शाम विद्युत विभाग के वाहन से पुराने तीन विद्युत पोल नगर पालिक निगम के वार्ड 31 की साईं कॉलोनी में नाले के पास उतारे गए। नाले के दूसरी ओर उत्तर दिशा में खेत है और इसी खेत में प्रजापति धर्मशाला भी बनी है। धर्मशाला के लिए दक्षिण दिशा और पूर्व, पश्चिम की ओर रास्ते हैं, लेकिन नाले पर जबरन अवैध कब्जा करने की नीयत से विद्युत पोल बिछाकर पुल बनाने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षित नहीं रहेगी कॉलोनी
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर अवैध तरीके से कब्जा करते हुए पुल निर्माण के बाद कॉलोनी की सुरक्षा भी खतरे में हो जाएगी। किसी व्यक्ति के लिए अभी यह नाला पार करना असंभव है, लेकिन इस पर अवैध पुल निर्माण के बाद आवाजाहीआसान हो जाएगी। इससे बाहरी तत्वों का आना जाना बढ़ जाएगा।
महापौर को सब पता है
जब मोहल्ले वालों ने नाले पर कब्जे का विरोध किया तो कहा गया कि महापौर को सब पता है। इसके बारे में पार्ष रामकुमार तिवारी को भी बताया गया है। अब मोहल्ले वाले सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर को आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में उनके आवास और कॉलोनी सुरक्षित रहे और अवैध निर्माण नहीं हो सके।

Next Post

सिंगरौली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दुकान में घुसा वाहन, तीन घायल

Mon Jun 16 , 2025
सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कसर सहायता केंद्र बॉर्डर की मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर बाइक को ठोकर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं जबकि दुकानदार को भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही […]

You May Like

मनोरंजन