फोरलेन पर चलती कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

छतरपुर। ब्रजपुरा फोरलेन मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब छतरपुर की ओर आ रही एक डस्टर कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गया। इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने वाहन रोककर मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के चलते कोई पास नहीं जा सका।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और उसमें रखा सामान भी नष्ट हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Next Post

यमुना की सफाई और पुनर्जीवन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता

Wed Apr 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार पहले दिन से ही मां यमुना की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री […]

You May Like