रोटरी मंडला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय तिवारी और अजय खोत को मिला नेतृत्व

मंडला: रोटरी इंटरनेशनल, जो विश्व को पोलियो मुक्त करने के अपने लक्ष्य में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर चुका है, अब आगामी परियोजनाओं में साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैश्विक स्तर पर परिवर्तन की दिशा में सक्रिय हो गया है।मंडला के लिए गर्व की बात है कि मंडला रोटरीयन संजय तिवारी को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 (जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के क्षेत्र शामिल हैं) की पर्यावरण समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं रोटरीयन अजय खोत को साक्षरता समिति का को-चेयरमैन बनाया गया है।

यह नियुक्तियां रोटरी मंडला की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक सरोकारों में प्रतिबद्धता का परिचायक हैं। पर्यावरण संरक्षण और साक्षरता जैसे ज्वलंत मुद्दों पर यह नई जिम्मेदारी मंडला जिले को रोटरी स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम साबित होगी।रोटरी मंडला परिवार ने दोनों रोटरीयन्स को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला ही नहीं बल्कि पूरा डिस्ट्रिक्ट पर्यावरण संरक्षण और साक्षरता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा।

Next Post

सात कैडेट्स थल सेना कैंप में भोपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे

Fri Jul 18 , 2025
नर्मदापुरम: 13 एमपी बटालियन के कमान अधिकारी के निर्देशन में भोपाल में आयोजित थल सेना कैंप प्रशिक्षण में समेरिटंस विद्यालय के चार कैडेट्स शामिल होंगे। ज्ञात रहे कि नर्मदापुरम के 10 केडिट्स इस शिविर में शामिल होंगे। कैडेट्स को हर तरह की सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिवि ग्वालियर में […]

You May Like