कोरोना से शहर में हुई पहली मौत

जबलपुर: कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर शहर में सिर उठा रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का नाम संगम झरिया बताया जा रहा है, जिन्हें बीते कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया और इलाज शुरू किया गया, लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार नगर निगम की निगरानी में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराया जाएगा।

Next Post

शुक्ल ने पचमढ़ी में भगवान जटाशंकर के किए दर्शन

Sun Jun 15 , 2025
पचमढ़ी: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिल स्टेशन पचमढ़ी में भगवान जटाशंकर महादेव के मंदिर में दर्शन और पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। शुक्ल ने कहा कि प्रकृति की गोद में स्थित यह पावन तीर्थस्थल श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। […]

You May Like