
परासिया। रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 को लेकर सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान गेहूं, चना एवं मसूर उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करते हुए किसानों को उपार्जन केंद्रों पर सरल एवं सुगम सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में तौल कांटों के सही केलिब्रेशन, उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा शासन की उपार्जन नीति के तहत निर्धारित FAQ (Fair Average Quality) मापदंडों के अनुसार ही फसलों की खरीदी करने के निर्देश दिए गए।
