राहुल ने मीडिया पर लगाया गरीबों के मुद्दों को दबाने का आरोप

नयी दिल्ली 29 जनवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया पर हमला करते हुए कहा है कि वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बात दिखाती है तथा गरीबों के मुद्दों को दबाती है।

श्री गांधी ने बुधवार को कहा कि मीडिया अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रही है और गरीबों के मुद्दों से ध्यान भटकाने के साथ ही अमीरों की ढाल बनकर गरीब की आवाज को दबा रही है।

श्री गांधी ने कहा, “मीडिया बस भाजपा आरएसएस के ‘मन की बात’ दिखाती है और मुद्दे की बात से भटकाती है और अरबपतियों की ढाल बन कर, गरीबों की आवाज़ दबाती है।”

उन्होंने कांग्रेस को देश की आवाज बताया और कहा, “कांग्रेस पार्टी भारत के गरीबों, मध्यमवर्ग, बहुजन, अल्पसंख्यकों और वंचितों की आवाज़ है – आपके खिलाफ़ बने इस सिस्टम से लड़ कर आपके मुद्दे उठाती रहेगी।”

Next Post

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

Wed Jan 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के उत्सव के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की।   सूत्रों के अनुसार, श्री मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और […]

You May Like