लोडिंग वाहन ने तीन श्रमिकों को मारी टक्कर

जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत कैमोरी के पास सडक़ किनारे खड़े तीन मजदूरों को एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटन निवासी कल्ली बर्मन, गुलशन लोधी, सिद्धगोपाल और पुष्पेंद्र लोधी ग्राम कैमोरी धान का रोपा लगाने आए थे। काम खत्म कर सभी वापस घर जाने के लिए मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी पाटन की ओर से आ रहे सफेद रंग के लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यू 4148 के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए कल्ली, पुष्पेंद्र और सिद्धगोपाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सडक़ किनारे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई।

Next Post

दहेगाम एपीएमसी के अमृत महोत्सव में अमित शाह करेंगे नई सब्जी उप मंडी का लोकार्पण

Sun Jul 12 , 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के तहत देश में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 जुलाई 2026 को गुजरात के […]

You May Like