गुलखेड़ी गांव में जेसीबी से ढहाए अवैध अतिक्रमण

बोड़ा। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलखेड़ी में अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन मकानों पर कार्रवाई की जा रही है, उनके मालिकों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ राजगढ़ पुलिस के 16 थानों का पुलिस बल तैनात है. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मौके पर अतिरिक्त तसीलदार सारंगपुर नीलम परसेडिया, पचोर नायब तहसीलदार सोनू गुप्ता ,एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला, बोड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, सहित अन्य थानो प्रभारी ओर राजस्व विभाग के आर . आई.,पटवारी, सहित कर्मचारी मौजूद हैं.

प्रकरण के सफल अनावरण, साक्ष्य संकलन, आरोपी से पूछताछ एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया, उप निरीक्षक सुभाष द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक शादाब खान, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र शर्मा, कुलदीप कुम्भकार, ललित तोमर, विवेक पाटिल, राहुल गुर्जर एवं सैनिक ऋ तुराज की विशेष सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

गाडग़ंगा नदी में तैरता मिला जीरापुर के युवक का शव

Mon Jun 8 , 2026
खिलचीपुर। गाडग़ंगा नदी में सोमवार को युवक का शव मिला है. शव छोटे पुल के पास पानी में डूबा हुआ था और ऊपर केवल सिर दिखाई दे रहा था. शव देख वहां बड़ी संख्या में लोगों का जमघट लग गया. हाट बाजार के समय मामला सामने आया. आसपास के गांवों […]

You May Like