मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय पहुंचकर दिवाली बैठक की तैयारियों पर चर्चा की

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत कार्यालय सुदर्शन सृष्टि पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां संघ के चुनिंदा प्रांतीय पदाधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने संघ की अनुभवशाला का निरीक्षण कर उसके बारे में भी जानकारी ली. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में होने वाली संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की.

उन्होंने पूछा कि बैठक की तैयारियों के संबंध में सरकार की ओर से किस तरह का सहयोग किया जा सकता है? इस पर वहां मौजूद संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि संघ अपनी बैठकों की व्यवस्था स्वयं करता है.

बिना सरकारी अमले के पहुंचे संघ कार्यालय
मुख्यमंत्री ने संघ पदाधिकारियों से औपचारिक तौर पर हाल-चाल भी पूछा. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री संघ कार्यालय में किसी सरकारी कामकाज के सिलसिले में नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर पहुंचे. उनके साथ केवल तीन वाहन थे. चर्चा के दौरान संघ पदाधिकारियों के अलावा वहां अन्य कोई मौजूद नहीं था.

भाजपा नेताओं को भी नहीं दी गई प्रवेश की अनुमति
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की संघ पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं को भी संघ कार्यालय आने से मना कर दिया गया था. ऐसे में मुख्यमंत्री का संघ कार्यालय पहुंचना और वहां चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ हुई चर्चा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है. खासतौर पर इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक होने वाली संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले मुख्यमंत्री की इस भेंट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Next Post

शिवपुरी में 8 देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Sun Sep 27 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी में अवैध हथियारों पर कार्रवाई कर 8 देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिवपुरी की सिरसौद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक अंशुल अहिरवार को 8 देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी […]

You May Like