सिंधिया से मिले जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता, लिया मार्गदर्शन

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली संचार मंत्रालय मे भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंटकर एंव अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया तथा अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुधीर गुप्ता ने सिंधिया से शहर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। जीडीए उपाध्यक्ष ने विकसित ग्वालियर अंचल हेतु संकल्पित विकास एंव जनसरोकार के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प जताते हुए कहा कि सिंधिया का दूरदर्शी दृष्टिकोण, जनसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता हमें सेवामार्ग के लिए प्रेरित करता है।

Next Post

माधव लॉ कॉलेज में 16 को होगा पूर्व छात्र पुनर्मिलन समारोह

Thu May 14 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र में 16 मई को पूर्व छात्र सम्मेलन पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में महाविद्यालय के लगभग 150 से 200 पूर्व छात्र शामिल होंगे। ग्वालियर सहित प्रदेश एवं देश के विभिन्न शहरों से भी बड़ी संख्या में पूर्व छात्र कार्यक्रम में सहभागिता […]

You May Like