नेवारी के सैरी टोला से लेदपुरवा कच्ची सड़क मार्ग पैदल चलने लायक भी नही

चितरंगी: बगदरा अंचल के दैयनीय खस्ताहाल कच्ची सड़को पर इन दिनों पैदल चलना भी आसान नही है। कच्ची सड़के इतनी दल-दल हो चुकी हैं कि एक टोला से दूसरे टोला जाना भी मुश्किल हो गया है। अब पगडण्डी रास्ता ही सहारा है।जानकारी के अनुसार बगदरा अभ्यारण्य क्षेत्र के नेवारी सैरी टोला से लेदपुरवा पहुंच मार्ग की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि बाईक एवं साइकिल से भी इस दल-दल कच्ची सड़क से नही चल सकते।

यह समस्या इन दिनों बारिश के समय ज्यादा हो गई है। रामसुशील सिंह ने सोशल मीडिया में अपनी पीड़ा बया करते हुये कहा कि बगदरा अंचल के उक्त मार्ग के अलावा कुलकवार, करौंदिया, खरखौली समेत कई ऐसे कच्ची सड़के हैं। जहां गड्ढों में कीचड़ में तब्दील हो गई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है।

Next Post

'पाँच साल में शत-प्रतिशत हरित ऊर्जा का इस्तेमाल करेगी जियो'

Fri Aug 8 , 2025
मुंबई, 08 अगस्त (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि उसकी दूरसंचार सेवा इकाई रिलायंस जियो वर्ष 2030 तक पूरी तरह से हरित ऊर्जा का इस्तेमाल शुरू कर देगी। हाल में जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने साल 2035 तक नेट कार्बन […]

You May Like