बुधनी. पुलिस ने डंपर खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जो खरीदे गए डंपर की किस्त चुकाने में आनाकानी कर रहे थे. फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को फरियादी राजेश प्रजापति आ.रामटहेल प्रजापति निवासी माना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम लालवर्रा थाना वघोली जिला बालाघाट निवासी को आकिव अली को 25 मई 23 को डंफर क्रमांक सीजी04 एनएन 4966 48 लाख 81 हजार 900 रपए में बेचा था जिसमें 6 लाख रुपए नगद प्राप्त कर लिए थे. शेष 1,40,00 रुपए 15 जून 23 को देने के लिए अनुबंध पत्र में कहा था. शेष राशि 38 लाख 41 हजार 900 रुपए रह गई थी जो क्रेता द्वारा बैंक का बकाया किस्त 1 लाख 27 हजार 748 रुपए प्रतिमाह बैंक में जमा करने का अनुबंध किया गया था. क्रेता द्वारा 3-4 किस्त जमा करने के बाद शेष किस्त क्रेता आकिब अली द्वारा बैंक में जमा नहीं करने की रिपोर्ट पर थाना पलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया.
जांच के दौरान पुलिस ने 9 जून 25 को लालबर्रा बालाघाट से प्रकरण का मुख्य आरोपी आकिब अली पिता आशिफ अली को गिरफ्तार कर आरोपी के बताए अनुसार लातुर महाराष्ट्र से अन्य आरोपी रमजान शेख आ. स्माईल निवासी लातुर थाना विवेकानंद चौक महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर डंपर जप्त किया गया. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी आकिब अली एवं रमजान शेख को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए गए.
