नपा के रिटायर्ड कर्मचारी ने किया सुसाइड

नीमच। नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसे परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, बाद में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। ये घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की नीमच सिटी थाना क्षेत्र के भगवानपुरा की बताई जा रही है।

जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी अमरसिंह ने पिता मेघाजी बंजारा 60 ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगडऩे लगी, तो परिजन तत्काल उन्हें नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां करीब 9 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही नीमच सिटी पुलिस मौके पर पहुंची, और पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव का पीएम हुआ। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, मृतक अमरसिंह नगर पालिका में वाटरमैन के पद पर कार्यरत थे, और कुछ ही समय पहले सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल उनके द्वारा आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है, और पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है।

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 को बड़वानी आएंगी

Wed Jun 11 , 2025
बड़वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून को शहर में सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही है। राष्ट्रपति को एसपीजी व एएसएल श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। हर वर्ष 19 जून को सिकल सेल दिवस मनाया जाता है। […]

You May Like

मनोरंजन