इंदौर: शहर में स्वच्छता के साथ अब पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता बढ़ रही हैं. इसका नायब नमूना है शहर के मध्य स्थित धेनु मार्केट के पास हाइड पार्क रेजिडेंस सोसायटी, जहां स्वयं रहवासियों ने सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित किया. साथ ही कॉमन एरिया केडी लिए अलग व्यवस्था की है.शहर में अब स्वच्छता के साथ-साथ सौर ऊर्जा के प्रति भी तेजी से जागरूकता बढ़ रही है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को धेनू मार्केट क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. वहीं दूसरी ओर महापौर ने हाइड पार्क रेजिडेंस सोसाइटी में रहवासियों के साथ संवाद कर शहर के विकास, स्वच्छता और ऊर्जा संरक्षण पर चर्चा की.
महापौर ने कहा कि इंदौर को क्लीन सिटी से सोलर सिटी बनाने का संकल्प लिया गया था, जिसकी शुरुआत ‘हर घर सोलर’ अभियान से की गई. नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है. 900 मेगावाट के लक्ष्य में से लगभग 100 मेगावाट क्षमता नागरिक स्वयं अपने घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित कर विकसित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि धेनू मार्केट के पास हाइड पार्क रेजिडेंस सोसाइटी का सोलर मॉडल को शहर के लिए नायब नमूना है. सोसाइटी के सभी 35 फ्लैट मालिकों के पास व्यक्तिगत सोलर कनेक्शन है, जबकि कॉमन उपयोग के लिए भी पूरी इमारत की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किया गया है.
सतत ऊर्जा क्षेत्र में नई पहचान
महापौर ने कहा कि ऐसे प्रयासों से शहर स्वच्छता के साथ-साथ नवीकरणीय एवं सतत ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है. उन्होंने शहर के नागरिकों से भी अपने घरों और भवनों में सोलर रूफटॉप स्थापित कर बिजली बिल को शून्य करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आग्रह किया.
