इंदौर: शहर में जल संकट गहराता जा रहा है. स्थिति अनियंत्रित होती जा रही है. भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. गुस्से में तोड़फोड़ पर आमादा होते जा रहे है. आज भी शहर के वार्ड 37 के रहवासियों ने पानी टंकी का हाइड्रेंट तोड़ दिया. साथ ही निगम केडी टैंकरों की चाबी और ड्राइवरों के मोबाइल छीन कर विवाद किया.
मामला नगर निगम झोन 8 के वार्ड 37 का है. यहां पर न्याय नगर के पास तपेश्वरी बाग कॉलोनी में पानी की भयंकर कमी है.
इसको लेकर वार्ड में पार्षद पति महेश जोशी ने रहवासियों और निगम अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी. बैठक के दौरान रहवासियों ने पानी नही मिलने के शिकायत की और उग्र होकर पानी टंकी के हाइड्रेंड को नुकसान पहुंचा दिया. रहवासी इस कदर नाराज थे कि मौके पर खड़े पानी टैंकरों की चाबियां निकाल ली और ड्रायवरों के मोबाइल छीन लिए. स्थिति बेकाबू होते देख खजराना थाने से पुलिस पहुंची.
करीब चार घंटे तक छिल विवाद के बाद मामला शांत हुआ. पार्षद पति महेश जोशी ने पानी के किल्लत को लेकर निगम अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने के दौरान रहवासियों द्वारा हाइड्रेंट को नुकसान पहुंचाने को गलत बताया. जोशी ने कहा कि इससे समस्या का समाधान नहीं निकलता है , बल्कि और परेशानी बढ़ेगी. निगम के सहायक यंत्री शरद सोहनी ने खजराना थाने में शासकीय संपत्ति हाइड्रेट को नुकसान पहुंचाने और टैंकर चालकों की चाबी छीनने का आवेदन दिया है. संभवतः आज पुलिस रहवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं.
