इंदौर: आज संभागायुक्त ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजस्व न्यायलयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की जानकारी और प्रकरणों का जांच की. नामांकन, सीमांकन, बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा भी की.सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े आज प्रशासनिक संकुल में राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करने पहुँचे. उन्होंने दो-तहसील, दो-अनुविभाग और दो-अपर कलेक्टर कोर्ट का रोस्टर निरीक्षण कर प्रकरणों के वस्तुस्थिति देखी. संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने दो-राजस्व तहसील न्यायालयों में बिचौली हप्सी व जूनी इंदौर अनुविभागीय राजस्व न्यायालयों का भी निरीक्षण किया.
उनके साथ कलेक्टर शिवम वर्मा भी थे. निरीक्षण में डॉ. खाड़े ने नामांकन, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए है कि अधिकारी समय पर कार्यालय पहुँचे. सभी पक्षकारों के प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने पर विशेष ध्यान दे. साथ ही उन्होंने नामांकन, सीमांकन, बंटवारा प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने एवं राजस्व वसूली में भी गति लाने के निर्देश दिए.
अभियान का प्रभावी क्रियान्वन करें
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने निर्देश दिए कि संकल्प से समाधान अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करे. हर व्यक्ति को पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिले. हितग्राहियों के चयन के लिए ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम और नगर परिषदों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए. लोकसेवा गारंटी योजना के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें. इस दौरान अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य, निशा डामोर और सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे.
