शिवपुरी: कोलारस पुलिस ने सराफा व्यापारी की दुकान में हुयी चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए चौथे आरोपी जानकीलाल रावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 किलो 128 ग्राम चांदी कीमत करीब 32 लाख रुपये जब्त कर न्यायालय में पेश किया। फरियादी गिरीश कुमार जैन निवासी सदर बाजार कोलारस द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि मध्य रात्रि शटर तोड़कर सोने चांदी के आभूषण कीमती करीब 1 करोड रुपये की अज्ञात चोरी कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। शिवपुरी पुलिस द्वारा पूर्व मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी गये माल को बरामद किया गया है।
कोलारस पुलिस द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे फरार आरोपी की तलाश करते हुये चौथे आरोपी जानकीलाल पुत्र रामदयाल रावत निवासी ग्राम कुलवारा थाना कोलारस को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 किलो 128 ग्राम चांदी के आभूषण कीमती करीब 32 लाख रुपये के जप्त किये गये है ।अपराध में अन्य तीन आरोपियों अमन रावत, अभिषेक रावत एवं संजय रावत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 करोड 56 लाख रुपये के आभूषण जब्त किये जा चुके हैं, चारों आरोपियों से करीबन 58 किलो सोने चांदी के आभूषण कीमती करीब 02 करोड़ 40 लाख रुपये के जप्त किये गये हैं ।
