इंदौर: क्राइम ब्रांच पुलिस ने शांति पथ चौक, इको पार्क के पास शिवालय मेन रोड क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ मोहम्मद अफजल निवासी मल्हारगंज को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से लगभग 18.51 ग्राम एमडी और एक दोपहिया वाहन जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2,80,000 रुपए बताई जा रही है.
एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों पर एमडी खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था. गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़ा देखकर रोका. तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
