सकल हिंदू समाज ने आयोजित किया समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

ग्वालियर: जिस तरह हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए एक होकर लड़ाई लड़ी और हमें आजादी दिलाई इसी तरह हमें एक होकर जातिवाद स्वरूप गुलामी से एक होकर लड़ना है जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को जातिवाद का दंश न झेलना पड़े, जो हमें झेलना पड़ा। यह बात अनिल चौधरी ने सकल हिंदू समाज द्वारा गुढ़ा गुढ़ी के नाके पर आयोजित समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कहीं। चौधरी ने कहा जातिवाद के कारण हमारा देश विकास के क्रम में पीछे रह गया है। जातिवाद के कारण हमारी शक्ति क्षीण हुई है। अब समय आ गया है कि हम सब एक होकर अपने भारत को विश्व गुरु बनाये और विश्व के कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाये।

इस अवसर पर रामगोपाल यादव, अरुण चौहान, जनवेद चौरसिया, जगमोहन कुशवाह, शिवेंद्र राठौर, किशोर जैन, गजेंद्र दंडोतिया, बबलू तोमर, महेंद्र वर्मा, बंटी कुशवाह, सुदामा गौड़, नवीन कुशवाह, देवेंद्र तोमर, धीर सिंह भदौरिया, रवि बांगडे, अनूप गोस्वामी, नरसिंह राठौर, शिवनारायण शर्मा, दीपेंद्र अवस्थी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई”, भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए।

Next Post

जागरूकता रथों एवं मोबाइल फॉरेंसिक लैब को आईजी एवं एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर: पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आईजी अरविंद सक्सैना और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने 5 सड़क सुरक्षा जागरूकता रथों एवं मोबाइल फॉरेंसिक लैब वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में आईजी अरविंद सक्सैना ने कहा कि यातायात जागरूकता रथों का मुख्य उद्देश्य आमजन […]

You May Like