चोटिल ख्वाजा गाबा टेस्ट से हुये बाहर

गाबा 02 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज पीठ की चोट के कारण गुरुवार को शुरु होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गये है। ख्वाजा की जगह अभी किसी अन्य बल्लेबाज का चयन नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जॉश इंग्लिस और ब्यू वेबस्टर की ऑस्ट्रेलियाई एकादश में वापसी हो सकी है। ख्वाजा ने मंगलवार को थोड़ी देर अभ्यास किया और इस दौरान उन्हें तकलीफ हो रही थी। वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। यह देखना बाकी है कि उनकी जगह कौन ओपनिंग करेगा। मार्नस लाबुशेन ने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में ओपनिंग की थी, जबकि ट्रैविस हेड ने दूसरी पारी की शुरुआत की थी। पर्थ में चौथी पारी में शानदार प्रदर्शन के बाद, हेड ने संकेत दिया है कि उन्हें ओपनिंग करने में खुशी होगी। इंग्लिस ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया था ऐसे में अगर उनका चयन होता है तो वह भी एक विकल्प हो सकते हैं। इंग्लिस को लाने से ऑस्ट्रेलिया को हेड को मिडिल-ऑर्डर में बनाए रखने में मदद मिलेगी। अगर वे इसके बजाय वेबस्टर के साथ जाते हैं, तो हेड के ऑर्डर में ऊपर जाने की संभावना है। वेबस्टर ने पिछले साल भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण किया था।
इस बीच, इंग्लैंड ने अपनी एकादश में एक बदलाव किया है और चोटिल मार्क वुड की जगह स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर विल जैक्स को टीम में शामिल किया है। जैक्स, जिन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र के दौरान लेंथ में गेंदबाजी की थी, उन्हें फ्रंटलाइन स्पिनर शोएब बशीर से आगे रखा गया है।
इंग्लैंड एकादश: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

Next Post

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का कहर, न्यूजीलैंड 231/9

Tue Dec 2 , 2025
क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) 02 दिसंबर (वार्ता) केन विलियमसन (52) और माइकल ब्रेसवेल (47) की जूझारू पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को दिन का खेल समाप्त होने के समय नौ विकेट पर 321 रन बना लिये है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के […]

You May Like