वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का कहर, न्यूजीलैंड 231/9

क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) 02 दिसंबर (वार्ता) केन विलियमसन (52) और माइकल ब्रेसवेल (47) की जूझारू पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को दिन का खेल समाप्त होने के समय नौ विकेट पर 321 रन बना लिये है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दिन भर जूझते नजर आये।
आज यहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये केन विलियमसन ने कप्तान टॉम लेथम के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। 30वें ओवर में जस्टिन ग्रीव्स ने टॉम लेथम 85 गेंदों में 24 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने महज 25 रन जोड़कर अपने दो और विकेट गंवा दिये। रचिन रविंद्र (तीन) और विल यंग 14 रन बनाकर आउट हुये। 49वें ओवर में जेडेन सील्स ने टॉम ब्लंडल 29 को आउटकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। केन विलियमस ने न्यूजीलैंड के 102 गेंदों में छह चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। ओजय शील्ड्स ने 73 गेंदों में छह चौकों की मदद से 47 रन बनाये। नेथन स्मिथ (23) और मैट हेनरी (आठ) रन बनाकर आउट हुये।
खराब रोशनी के कारण दिन खेल रोके जाने के समय न्यूजीलैंड ने 70 ओवरों मे नौ विकेट पर 231 रन बना लिये है। जैकरी फॉक्स (नाबाद चार) और जेकब डफी (नाबाद चार) क्रीज पर मौजूद थे। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, ओजय शील्ड्स, जस्टिन ग्रीव्स ने दो-दो विकेट लिये। जेडेन सील्स, जोहान लेन और रॉस्टन चेज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

इमरान खान के समर्थकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की बनायी योजना

Tue Dec 2 , 2025
इस्लामाबाद, 02 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में बढ़ती अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस बढ़ते असंतोष की आशंकाओं के मद्देनजर […]

You May Like