केंद्रीय कृषि मंत्री से उप मुख्यमंत्री ने की सौजन्य भेंट

बहुती नहर के उन्नयन हेतु 1700 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति का किया अनुरोध

नवभारत न्यूज

रीवा, 3 फरवरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एवं सतना जिलों में संचालित बाणसागर परियोजना की बहुती नहर के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार की मॉडर्नाइजेशन ऑफ कैचमेंट एरिया डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत 1700 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति का अनुरोध किया. इस परियोजना से 85,000 हेक्टेयर कृषि भूमि का विकास होगा. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बहुती नहर के उन्नयन की महती आवश्यकता है, क्योंकि नहर के वर्तमान निर्माण से कई स्थानों पर कमांड क्षेत्र का लेवल अत्यधिक ऊंचा है. इस स्थिति को सुधारने के लिए आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और केंद्र सरकार से इस दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया. उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस परियोजना से रीवा संभाग के किसानों को समृद्धि की नई राह मिलेगी.

Next Post

मध्यप्रदेश में विकसित हो रहा है फ्यूचर रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Mon Feb 3 , 2025
सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हो रहा है विस्तार     भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को मूर्त रूप दिए जाने के उद्देश्य से प्रदेश में तेज गति से […]

You May Like