​गौतम नगर में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से तीन वार, हालत गंभीर

भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक रंभा नगर में रहने वाले 31 वर्षीय गुलफाम लेडीज टेलर का काम करता है. वह बागफरहत अफजा में गुलफाम अपनी दुकान चलाता है. बताया जा रहा है कि रविवार रात को गुलफाम से उसकी पहचान के आरोपी युवकों साजिद और शाहजाद मौलाना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस बात का बदला लेने के इरादे से दोनों आरोपियों ने सोमवार देर रात अपने चार अपने साथियों के साथ गुलफाम की पहले बुरी तरह से पिटाई की. इसके बाद आरोपियों ने गुलफाम के पेट पर चाकू से तीन बार हमला कर दिया. इस हमले से घायल गुलफाम गंभीररूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर गुलफाम के परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

रहा है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मानवीय पहल से बची मासूम की जान, विधायक ने उठाया इलाज का पूरा खर्च

Tue Mar 31 , 2026
कटनी/विजयराघवगढ़-कैमोर।कैमोर में एक दर्दनाक हादसे के बाद एक मासूम की जिंदगी खतरे में पड़ गई, लेकिन जनप्रतिनिधियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता ने उसे नया जीवन दे दिया। जानकारी के अनुसार कैमोर निवासी एक नन्हा बच्चा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत बेहद नाजुक थी, जिससे […]

You May Like