ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस की कार्रवाई: 8 बसों पर चालान, 4000 रुपये वसूला

ओंकारेश्वर, यातायात को व्यवस्थित करने और बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस खंडवा द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को यातायात निरीक्षक धरम सिंह जामोद, एएसआई रामलाल सेलवाने, प्रधान आरक्षक तुकाराम मीणा, प्रकाश चौहान और टीम ने नए बस स्टैंड पर चेकिंग की। कागज पूरे न होने पर एक बस पर थाने में कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को वर्दी पहनने की समझाइश दी गई और चेतावनी दी कि बिना वर्दी वाहन चलाने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। इस दौरान 8 बसों पर चालान कर 4000 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

Next Post

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर

Mon Sep 7 , 2026
कीव, 07 सितंबर (वार्ता) अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत यूक्रेन और रूस के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर जोर दिया है। अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ इस मसले पर […]

You May Like