अनंतपुरा जमीन विवाद: हिन्दू एवं मुस्लिम पक्ष से SDM ने 23 तक मांगे दस्तावेज

भोपल: गोविंदपुरा एसडीएम ने अब अनंतपुरा में सरकारी जमीन पर हिन्दू और मुस्लिम पक्ष से दस्तावेजों को तलब के निर्देश दिए हैं. जानकारी सामने आई है कि हथाईखेड़ा में हिन्दू पक्ष के श्मशान (जहां मृत बच्चों को दफन किया जाता है) पर कब्जा किया गया है. दोनों पक्षों को अब इस मामले में 23 सितबंर तक अपने दस्तावेज एसडीएम कार्यालय को सौंपने होंगे. जिसके बाद ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.

एसडीएम की ओर से जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि वास्तविक कब्जे को लेकर दावा करने वाले पक्षों को दस्तावेज सौंपने जरूरी है. इस मामले में हरिओम शर्मा की ओर से आवेदन देकर यह जानकारी दी गई है कि जिस स्थान पर अन्य समुदाय के लोग रहते हैं. वहां बीते अगस्त महीने के बाद से अब तक 3 शव को दफनाया गया है.

Next Post

चोर चुस्त, पुलिस सुस्त: चार घरों में चोरों का धावा

Sat Sep 20 , 2025
जबलपुर: शहर में चोर गैंग सक्रिय हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन बीत रहा है जब चोरों ने किसी घर या दुकान का ताला ना तोड़ा हो। अचानक बड़ी चोरी की वारदातों से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे, चोर जहां चुस्त होकर वारदात कर रहे हैं तो वहीं […]

You May Like