एक सप्ताह में बकाया टैक्स जमा करो अन्यथा होगी कुर्की 

सिंगरौली। नपानि के डिप्टी कमिश्रर एवं राजस्व अधिकारी आरपी बैस के द्वारा नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 में निवासरत ऐसे बड़े बकायेंदार जिनके द्वारा अपने टैक्स का भुगतान नही किया गया है। उनके विरूद्ध नोटिस जारी करते हुयें निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर अपने बकाया टैक्स का भुगतान करने में असफल रहने पर संबंधितों के चल-अचल संम्पत्ति को कुर्क कर बकाया टैक्स की वसूली की जायेगी। जो नोटिस जारी हुए हैं उनमें कुछ लोगों पर दो लाख से भी अधिक की देनदारी बताई गई है। डिप्टी कमिश्रर ने समझाईस दी कि निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के उपरांत संबंधितो की चल-अचल सम्पत्तियों को कुर्क कर निगम के बकाया टैक्स की वसूली की जायेगी।

Next Post

कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Wed Mar 19 , 2025
पुलिस अधीक्षक सतना को दिये तामीली के निर्देश जबलपुर। चेक बाउंस के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डी पी सूत्रकार ने सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायालय ने वारंट की तामीली के लिए पुलिस अधीक्षक सतना को निर्देशित किया है। […]

You May Like