कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने सौंपा ज्ञापन

दतिया : कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन एसपी सूरज वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रतलाम प्रवास के दौरान पटवारी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। हिंसक वातावरण पैदा कर दिया था। चूंकि प्रदेश नशे का गढ़ बना चुका है।

प्रदेशाध्यक्ष पटवारी नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। यही कारण है कि नशे माफिया द्वारा उन पर जानलेवा हमला कराया है। इसलिए पटवारी की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता अवधेश नायक, केपी यादव, महिला कांग्रेस की गुड्डी, नरेन्द्र सिंह गुर्जर, बृजेश आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Next Post

करंट लगने से पिता पुत्र की मौत

Thu Sep 4 , 2025
: पिछोर थाना क्षेत्र के बिर्राट गांव में करंट लगने से पिता पुत्र की मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like