
जबलपुर। ग्वारीघाट रोड पर सरेराह नशे में चूर युवक युवतियों के बीच झड़प हुई। जमकर हाथापाई हुई। काफी देर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक और युवतियां लग्जरी कारों में बैठकर चले गए। युवक युवतियों के बीच में हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
