
रीवा। रीवा में एक पति ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पत्नी के साथ बेडरूम का अंतरंग वीडियो ही सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पति की इस हरकत से परेशान पत्नी आज शहर के समान थाना पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए दहेज की डिमांड पूरी ना होने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है. पीडि़ता का आरोप है की शादी से पहले ही उसके परिवारजनों से पति द्वारा 3 लाख की डिमांड की गई थी, लेकिन 2 लाख देने के बाद भी वह और पैसों की मांग कर रहा था. पीडि़ता का आरोप है कि पहले तो आरोपी पति ने उसे अपने भरोसे में लिया और बेडरूम का सीक्रेट वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा. पत्नी के मुताबिक आरोपी पति की डिमांड पूरी न होने के बाद पति ने वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर वायरल कर दिया है, पीडि़ता के मुताबिक उसकी शादी 7 माह पूर्व 10 मई को हुई थी. अब आरोपी पति द्वारा धमकी दी जा रही है.
