नशा मुक्ति के लिए हीरानगर पुलिस ने निकाली वाहन रैली

इंदौर: हीरानगर पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया. थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे संदेशों की तख्तियों से लोगों को जागरूक किया.रैली हीरानगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसके बाद कबीटखेड़ी लाहिया कॉलोनी में मोहल्ला मीटिंग का आयोजन किया.

इस दौरान थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों, उसकी लत से बचने के उपाय और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कभी नशा न करने की शपथ ली और पुलिस को अभियान में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प भी लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत रैलियां, सभाएं, मोहल्ला मीटिंग और ड्रग पेडलर्स पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

ऑटो चालक बने ट्रैफिक मित्र, जनता को दिया नियमों का संदेश

Mon May 26 , 2025
इंदौर: शहर में सुगम, सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान में अब आमजन भी भागीदार बन रहे हैं. जिसके तहत रविवार को बड़ा गणपति चौराहे पर ऑटो चालकों ने ट्रैफिक मित्र बनकर यातायात प्रबंधन में सहयोग दिया.यह अभियान पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन