राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

नयी दिल्ली 20 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सैमसन ने कहा कि हम एक बार फिर लक्ष्य का पीछा करेंगे। इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए वे कई बार हार चुके हैं इससे ‘कोई नहीं छिप सकता।’

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा हम बल्लेबाजी में हम स्वयं को अभिव्यक्त करना चाहते हैं ।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थान रॉयल्स(एकादश):- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युधवीर सिंह, तुषार देशपांडे और आकाश मधवाल।

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश):- आयुष म्हात्रे, डेवन कॉन्वे, उर्विल पटेल, रवींद्र जाडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), आर अश्विन, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

Next Post

टाइम100 फिलैंथ्रॉपी 2025' की वैश्विक सूची में शामिल मुकेश और नीता अंबानी

Tue May 20 , 2025
*• खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांतिकारी सहयोग, अंबानी दंपति ने फिर किया देश को गौरवान्वित*   *नई दिल्ली, 20 मई 2025:* प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘टाइम’ ने अपनी पहली ‘टाइम100 फिलैनथ्रॉपी 2025’ सूची जारी की है, जिसमें उन 100 वैश्विक हस्तियों को स्थान मिला है जो दान और समाज सेवा […]

You May Like