
जबलपुर। अश्लीलता फैलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक पांडा उर्फ प्रदीप चौधरी निवासी ग्राम ईमलई चौधरी मोहल्ला के खिलाफ क्षेत्र में अश्लीलता फैलाने का प्रकरण पनागर थाने में दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित हुआ था। थाना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था, इस बीच क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोच लिया है।
