कार में पाइप लाद राहगीरों की जान खतरे में डाली, एफ आई आर दर्ज

जबलपुर: कार में लापरवाही का पाइप लादकर राहगीरों की जान खतरे में डालने वाले चालक के खिलाफ मदनमहल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल लापरवाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।विदित हो कि वायरल वीडियो में कार क्रमांक सीए 8622 के चालक द्वारा अपने वाहन में लापरवाही पूर्वक पीछे की डिग्गी में पाईप जैसा सामान लादे हुये जिसका पाईप एवं पाईप का हिस्सा कार के बाहर दोनों तरफ निकला हुआ दिखाई दे रहा था।

कार चालक लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाकर ले जाते दिखाई दे रहा था। ये वीडियो कार के पीछे चल रहे एक राहगीर द्वारा बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो पर मदनमहल पुलिस ने संज्ञान लेते हुए चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।

Next Post

वाहन में लगवा लें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

Sat May 31 , 2025
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेषानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर श्रीमती सोनाली दुबे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है। देखा गया है कि, अपराधियों द्वारा बिना नम्बर के वाहन का उपयोग कर वारदात […]

You May Like