पुलिस ने पकड़ा 29 लाख का गांजा, तस्कर फरार

सतना : पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत सिविल लाइन पुलिस को 1.45 क्विंटल गांजा पकडऩे में सफलता मिली. हलांकि गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहे तस्कर भागने निकलने में सफल रहे. जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेेंद्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप लाई जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस टीम गठित करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी गई. इसी दौरान देर रात एक इनोवा वाहन क्रमांक एमपी 19 सीए 2023 मैहर बाईपास से सतना की ओर आता दिखाई दिया. थाना में की गई घेराबंदी के चलते वाहन को जांच के लिए रोक लिया गया. लेकिन इस दौरान अंधेरा होने के कारण वाहन में सवार सभी आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल हो गए.

पुलिस ने जब निकट पहुंचकर वाहन की जांच शुरु की तो अंदर कुल 8 बारियां रखी नजर आईं. जिन्हें खोलकर देखने पर उनमें 1-1 किलो के टेप लगे पैकटों में गांजा भर पाया गया. इस प्रकार वाहन में रखे कुल गांजे की मात्रा 1 क्विंटल 45 लाख रु पाई गई. जिसकी कीमत 29 लाख रु आंकी गई. जिसे देखते हुए पुलिस ने 1.45 क्विंटल गांजा और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया और आरोपी महेश दाहिया सहित उसके दो अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

 गांजे के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नागौद पुलिस की टीम श्यामनगर पहुंची. जहां पर श्रीमती सियाबाई कुशवाहा पति दिनेश उम्र 35 वर्ष के घर के निकट गांजे के दो हरे पड़े जब्त किए गए. जिनका वजन 3 किलो 150 ग्राम निकला और कीमत 45 हजार रु आंकी गई. इसी कड़ी में धारकुण्डी पुलिस ने ग्राम बिटमा मोड़ के पास दबिश देते हुए श्रीमती सोनू कोल पति कमलेश उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम विजयपुर को पकड़ा. जिसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे की कीमत 4 हजार रु आंकी गई.

Next Post

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने 15 नवंबर को प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वर्चुअली लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए।कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल, अतिथियों के आगमन, मंच, टेंट, प्रदर्शनी, बस एवं पार्किंग व्यवस्था समेत […]

You May Like