भानपुरा पुलिस ने 3.92 टन अवैध मछली जप्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार किए

मंदसौर। भानपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 3,920 किलो अवैध मछली और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं SDOP गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा आर.सी. दांगी और चौकी प्रभारी भैसोदामंडी बलवीरसिंह यादव की टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली कि टाटा कंपनी के ट्रक क्रमांक GJ-32T8175 में चंबल नदी से अवैध मछली लेकर तीन आरोपी गुजरात की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक चेक किया और 3,920 किलो मछली (क़ीमत लगभग ₹3,00,000) और ट्रक (क़ीमत ₹2,00,000) जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपी हैं:

 

1. अल्ताफ पिता उमरशेख, उम्र 57 वर्ष, ग्राम वेरावल, जिला गिर सोमनाथ, गुजरात।

 

2. जुबेर पिता जावेद, उम्र 40 वर्ष, ग्राम वेरावल, जिला गिर सोमनाथ, गुजरात।

 

3. राकेश पिता किशनलाल, उम्र 50 वर्ष, इंदौर (म.प्र.)।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस, मत्स्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस मछली के स्रोत और संभावित खपतकर्ताओं की भी पूछताछ कर रही है।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.सी. दांगी, चौकी प्रभारी बलवीरसिंह यादव, सउनि ओकारसिंह ठाकुर समेत अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

49.42 करोड़ के फर्जी चालान घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Mon Oct 6 , 2025
इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय के इंदौर उप क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत अंश त्रिवेदी और राजू दशवंत को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कथित शराब फर्जी चालान घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। ईडी की जांच राऊ पुलिस स्टेशन, इंदौर में दर्ज एक प्राथमिकी के […]

You May Like