दमोह: अलग-अलग घटनाओं में छात्रा सहित पांच लोगों की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.बताया गया कि अज्ञात कारणों के चलते नव जागृति स्कूल में अध्ययन 14 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फिर हाल कारण अज्ञात बताया जा रहा है. देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी के समीप सुभाष कॉलोनी निवासी छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाई है, कारण क्या है क्यों लगाई है इसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है.
मौके पर पहुंची जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है.वहीं अज्ञात कारणों के चलते सेवाराम पिता छोटे भाई अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी अथाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,जिसके शव का पंचनामा चौकी जबलपुर नाका से एएसआई अभय सिंह ने कर पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है.इधर जिला अस्पताल लाने पर ग्राम आनू थाना हिंडोरिया निवासी सुमतरानी पति दयाराम धनगर उम्र 61 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
वहीं जिला अस्पताल परिसर में ही 55 वर्षीय वृद्ध ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे लोकेश ने उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक उमेश पिता नारायण ठाकुर निवासी बांसा कला थाना पथरिया के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाई की गई. साथ ही सर्वप्रथम से राजेश पिता लीलाधर पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी पिपरोधा जेरठ चौकी थाना पथरिया की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है
