हटा/दमोह:कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से हटा एसडीएम कार्यालय में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम राकेश मरकाम एवं एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से प्रतिबंधात्मक धाराओं 170 एवं 126-135(3) बीएनएसएस तथा 129 बीएनएसएस के तहत पुलिस द्वारा तैयार किए गए प्रकरणों की समीक्षा की।
साथ ही कार्यपालिका मजिस्ट्रेट द्वारा उन पर की गई बाउंड ओवर की कार्रवाई का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और त्योहारी सीजन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन, कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, हटा तहसीलदार उमेश तिवारी, पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार कुम्हारी मंडल मानसी अग्रवाल, नायब तहसीलदार लुहारी मंडल डीपी गुप्ता मौजूद रहे।
