छात्रसंघ चुनाव कराये जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, 5 अगस्त तक जवाब देने के निर्देश

जबलपुर। विश्व विद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराये जाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले में अनावेदकों को स्ट्रंक्शन प्राप्त कर पांच अगस्त तक जवाब देने के निर्देश दिये है।

यह मामला छात्र नेता अदनान अंसारी की ओर से दायर किया गया है। जिनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश उपाध्याय ने पक्ष रखा। याचिका में प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की पुन: बहाल किये जाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 2017 से अब तक छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। जबकि छात्रों से 250 प्रति वर्ष छात्रसंघ शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन चुनाव नहीं कराये जाते है। पिछले कई सालों से छात्रसंघ चुनाव संपन्न नहीं हुए है, जो कि अनुचित है। मामले की सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने विवि को शासन से स्ट्रंक्शन प्राप्त कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।

Next Post

डीईओ ने बंद स्कूल का ताला तुड़वाया, बम्होरी डूडर में प्रधानाध्यापक निलंबित 

Wed Jul 9 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शासकीय स्कूल बम्होरी डूडर में लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मूल पद माध्यमिक शिक्षक तुलसीराम अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बम्होरी डूडर, विकासखंड सागर का जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान […]

You May Like