दमोह जिला जेल पहुंचे दो मंत्री और सांसद, नई बैरक का लोकार्पण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दमोह। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व आयुष विभाग मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार सर्किट हाउस से जिला जेल दमोह पहुंचे. यहां बैरक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए.

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री परमार के साथ मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह भी मौजूद हैं। दो मंत्रियों ने जिला जेल में नवनिर्मित बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया.इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, विधायक जयंत मलैया,जिपं अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल,कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एडीएम मीना मसराम, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व,एम एल पटैल, कविता राय, जेल अधीक्षक, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित है.मंत्रियों ने जेल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ले रहे. जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे.

Next Post

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 15 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका

Thu May 14 , 2026
  मक्सी। मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंक कला क्षेत्र स्थित एक पटाखा फै्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 15 से अधिक लोगों के हताहत होने […]

You May Like