मक्सी। मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंक कला क्षेत्र स्थित एक पटाखा फै्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 15 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा फैक्ट्री में मौजूद लोगों की संख्या और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
