चोर चुस्त, पुलिस सुस्त: चार घरों में चोरों का धावा

जबलपुर: शहर में चोर गैंग सक्रिय हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन बीत रहा है जब चोरों ने किसी घर या दुकान का ताला ना तोड़ा हो। अचानक बड़ी चोरी की वारदातों से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे, चोर जहां चुस्त होकर वारदात कर रहे हैं तो वहीं पुलिस सुस्त नजर आ रही है। अब चोरों ने माढ़ोताल,लार्डगंज, भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में चार घरों में चोरियां कर लाखों का माल ले गए।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि फुल्लूलाल राय 75 वर्ष निवासी विद्या सागर विहार कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेवानिवृत्त है। 14 सितंबर को रात में घर में ताला लगाकर लगभग उज्जैन महाकाल दर्शन करने अपनी पत्नी के साथ गया था वापस आकर देखा अंदर रखी आलमारी का ताला भी टूटा था। आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात,नगदी लगभग 5 हजार रूपये गायब थे।

इसी प्रकार लार्डगंज थाने में राकेश अग्रवाल 55 वर्ष निवासी शताब्दीपुरम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 3 बजे निस्तार करने उठा एवं रूम की चाबी पत्नी से लेकर दरवाजा के पास पहॅुचा देखा दरवाजा का ताला टूटा था उसने दरवाजा में धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया, अंदर जाकर देखा आलमारी खुली थी सामान बिखरा पड़ा था चैक करने पर आलमारी में रखे जेवर, नगदी 30 हजार रूपये गायब थे।

इसी प्रकार प्रदीप कुमार शर्मा 61 वर्ष निवासी पलास रेसीडेंसी शहनाई मैरिज गार्डन यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केन्द्रीय विद्यालय से रिटायर्ड शिक्षक है। पत्नी के साथ बेटी केा हायर एजुकेशन के लिये हैदराबाद गया था। घर वापस आकर देखा बाउण्ड्रीवाल के गेट में ताला लगा हुआ था ताला खोलकर देखा मेनगेट का इंटर लॉक टूटा था लकड़ी के गेट का ताला टूटा था.

लोहे का दरवाजा सटा हुआ था घर के अंदर जाकर देखा सभी कमरे का सामान, किचिन, पूजा घर का सामान बिखरा पड़ा था ऊपर एवं नीचे की आलमारी में रखे जेवर अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार भेड़ाघाट थाने में कोमल प्रसाद पटैल 80 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उसके कमरे के दरवाजे की कुंडी खोलकर चोरी कर पेटी में रखें सोने चांदी के जेवर, नगदी 16 हजार रुपए चुराकर ले गए।

Next Post

राजयोगिनी बीके अवधेश दीदी को दी गई अंतिम विदाई,CM डॉ. यादव ने दी श्रद्धांजलि

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की वरिष्ठ राजयोगिनी एवं भोपाल प्रक्षेत्र की निदेशिका बीके अवधेश दीदी का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और बीते दो दिनों से बंसल अस्पताल में वेंटिलेटर पर उपचाररत थीं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी नश्वर देह का त्याग कर शिवबाबा की गोद […]

You May Like