सीहोर. शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को सभी पुलिस थानों में ‘एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य नागरिकों में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत बनाना है. विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं. राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों में समरसता का संदेश फैलाना है. सभी पुलिस थाने स्तर पर 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा.
31 को सभी थानों में होगी एकता दौड़
