एक्शन मोड में नपा अध्यक्ष: सफाई कर्मियों की हाजिरी जांची, ड्राइवरों को समय पर पानी सप्लाई के दिए निर्देश

इटारसी। नपा अध्यक्ष पंकज चोरे ने ब्रिज के नीचे स्थित स्टोर शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति एवं नगर पालिका के वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही जल विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यह जानकारी ली कि वार्डों में पानी के टैंकर समय पर पहुंच रहे हैं या नहीं। उन्होंने ड्राइवरों को निर्देशित किया कि तय स्थानों पर ही नियमित रूप से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

इसके पश्चात अध्यक्ष ने खेड़ा स्थित संपवेल का निरीक्षण किया, जहां पानी की मोटरों की स्थिति का अवलोकन किया गया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संपवेल का पानी ओवरफ्लो न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान सूरजगंज स्थित अजय वचन कॉलोनी में नागरिकों की शिकायत पर पहुंचकर नाली निर्माण एवं सड़क की आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एल्डरमैन नरेश मेघानी, आशीष कुमार मालवीय, अमन लालवानी, जल विभाग के संजय दुबे तथा स्टोर शाखा से स्वदेश, मोहन कडारे और राहुल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर में राज्य स्तरीय दुग्ध सम्मेलन का आज शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ यादव

Mon May 4 , 2026
भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल के रूप में विकसित करना और दुग्ध उत्पादकों तथा पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक […]

You May Like