न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की वापसी टल गई है। पेट की चोट के बाद वज़न और ताकत कम होने से BCCI मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी में अभी और समय लगेगा। श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई सीओई ने अभी पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है। पहले उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अय्यर की वापसी हो सकती है। लेकिन अब उनकी यह वापसी टलती नजर आ रही है।
